Voice

Verb की वह form जो हमें यह बताये की Subject कार्य कर रहा है या नहीं वह verb की form , Voice कहलाती है। जैसे -
 He writes a letter.
A letter is written by me.
यहाँ पहले वाक्य में subject 'he' है जो active है इसलिए यह वाक्य active voice  में है और दूसरे वाक्य में subject 'A letter' है जो की  passive है इसलिए यह वाक्य Passive Voice में है ।
यदि किसी वाक्य में Be (be/ been / being / is / am / are / was / were) + third form of verb हो तो वह वाक्य Passive Voice  में होता है।
अतः यह कहना गलत नहीं होगा की जो वाक्य Active Voice में होता है वह वाक्य Subject से शुरू होता है और जो वाक्य Passive Voice में होता हो वह वाक्य Object से शुरू होता है।
Active Voice से Passive Voice में बदलने के नियम -

Simple sentence

किसी भी active sentence को passive बनाने के लिए हमें सबसे पहले दिए गए active voice के वाक्य में Subject,  verb और Object को ढूँढना है  और उसके बाद इन  5 steps का अनुसरण करना होता है -

1 जो वाक्य active voice में है उसका Object हमारे Passive Voice के वाक्य का Subject बा जाता है
2 Tense के अनुसार Helping verb का प्रयोग किया जाता है
3 Verb की तीसरी form का प्रयोग किया जाता है
4 Preposition ' By' का प्रयोग किया जाता है
5 जो वाक्य active voice में है उसका Subject हमारे Passive Voice के वाक्य का Object बन जाता है
उपर्युक्त नियमों के अलावा कई बार हमारे active voice के वाक्य में Pronouns आ जाते है जिन्हे बदलना होता है। तो आइये सबसे पहले यही देख लेते हैं की उनको कैसे बदला जाता है -
I          को                me      में
we       --                 us       --
you      --                you       --
he        --                 him       --
she       --                her       --
they      --               them    --
it          --                it       --
अर्थात यदि हमारा Subject I/ we/ you/ he/ she/ they/ it हो तो इनको क्रमश me/ us/ you/ him/ her/ them/ it में बदल दिया जाता है ।
यदि हमारा Object me/ us/ you/ him/ her/ them/ it हो तो इनको क्रमश I/ we/ you/ he/ she/ they/ it  में बदल दिया जाता है ।

अब Step No.3  में जो helping Verb का प्रयोग करते हैं वो देख लेते हैं की वो कैसे प्रयोग की जाती है।
किसी भी Active Sentence को Passive Sentence बनाने के लिए निम्न नियम के अनुसार प्रयोग की जाती है-
Active Voice                                              Passive Voice
do/ does/ 1st form of verb                          is / am/ are
do/ does/ 2nd form of verb                        was/ were
isam/ are + Ving                                      is/ am/ are + being
was/ were + Ving                                       was/ were + being
has/ have                                                    has been/ have been
had                                                             had been
shall have/ will have                                  shall have been/ will have been                   
Modal auxiliary                                         Modal auxiliary + be

अब हमने Active Voice से Passive Voice में बदलने के सभी नियम सिख लिए हैं।  चलिए अब एक वाक्य लेते  हैं -
He writes a letter.
सबसे पहले इस वाक्य में Subject, Verb और Verb का पता लगते हैं, तो इस वाक्य में हम देखते हैं  कि-
He - subject
write - verb
a letter - object है।
अब जैसा कि ऊपर पढ़ चुके हैं -
Step no 1 के अनुसार Active sentence का object हमारे Passive Sentence का Subject बनाते हैं-
A  letter .........................................
Step no 2 के अनुसार Helping verb  का प्रयोग करते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने Active voice के वाक्य का tense देखते हैं और हम पाते हैं कि वहां Verb कि First form है और जब Active Voice के sentence में Verb कि First form हो तो हम passive voice में is/ am/ are का प्रयोग करते हैं। इसलिए हमारे passive voice के वाक्य का Subject 'a letter' है जो कि Singular है, इसलिए 'is' का प्रयोग करेंगे -
A letter is .................................................
Step no 3 के अनुसार verb कि Third form का प्रयोग करेंगे -
A letter is written ---------------------------------------
Step no 4 के अनुसार Preposition 'by'  का प्रयोग  करेंगे  -
A letter is written by --------------------------------------
Step no 5 के अनुसार Active sentence का Subject हमारे Passive Sentence का Object बना देंगें -
(Active Voice के Sentence का Subject 'he' है जो Passive Voice के Sentence का object बनते समय him हो जायेगा )
A letter is written by him.
यदि Active Voice का वाक्य Negative हो तो Helping Verb के बाद not का प्रयोग करेंगे -
He does not write a letter.
A letter is not written by him.
यहाँ हमने Helping Verb 'is' के बाद not का प्रयोग किया है।
लेकिन यहाँ पर यह बात ध्यान देने योग्य है कि Passive Voice की कुछ Helping Verb के एक से ज्यादा शब्द होते हैं, जैसे -
is being/ am being/ are being/ was being/ were being / has been/ have been / had been / shall have been/ will have been/ modal be ऐसे में not  का प्रयोग पहले शब्द के तुरंत बाद किया जायेगा। जैसे -
is not being/ am not being/ are not being/ was not being/ were not being / has not been/ have not been / had not been / shall not have been/ will not have been/ modal not be इत्यादि।

Exercise: 1

  1. The artists paint a picture.
  2. The watchman had locked the room.
  3. I bought a book yesterday.
  4. The cat drinks all the milk.
  5. Sita did not sing a song.
  6. She threw the ball.
  7. They cut trees.
  8. We admire him.
  9. They do not grow rice.
  10. Columbus discovered America. 
इस Exercise के Answer  को PDF में  DOWNLOAD करें ।

 Exercise: 2


  1. I am painting a picture.
  2. They were watching television.
  3. The teacher will punish him.
  4. I can sing a song.
  5. She was not watering the plants.
  6. We have won the match.
  7. You have not done your duty.
  8. The fire had destroyed the building.
  9. He will have posted the letter.
  10. You should obey your teachers.


Interrogative Sentences को Passive Voice में बदलना-


Interrogative Sentence दो प्रकार के होते हैं-
1. जो Helping verb से शुरू होते हैं,
2.  जो Wh-word  से शुरू होते हैं।
सबसे पहले उन Interrogative  sentences  को लेते हैं जो Helping verb से शुरू होते हैं।
अतः जब कोई वाक्य Interrogative हो तो हमारे Step no 1 और Step no. 2 आपस मे replace हो जायेंगे, अर्थात पहले Step no 2 solve  करेंगे और उसके बाद Step no. 1. बाकि नियम वही रहेंगें-
जैसे -
Does he write a letter?
यह वाक्य Interrogative है, इसलिए हमारे Steps हो जायेंगे -

Step no. 2 Tense के अनुसार Helping verb का प्रयोग किया जाता है
Step no. 1 जो वाक्य active voice में है उसका Object हमारे Passive Voice के वाक्य का Subject बा जाता है
Step no. 3 Verb की तीसरी form का प्रयोग किया जाता है
Step no. 4 Preposition ' By' का प्रयोग किया जाता है
Step no. 5 जो वाक्य active voice में है उसका Subject हमारे Passive Voice के वाक्य का Object बन जाता है

Step no 2 के अनुसार Helping verb  का प्रयोग करते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने Active voice के वाक्य का tense देखते हैं और हम पाते हैं कि वहां does है और जब Active Voice के sentence में does हो तो हम passive voice में is/ am/ are का प्रयोग करते हैं। लेकिन यहां पर Helping Verb Singular लगाएं या plural लगाएं यह बात हमारे Active Voice के Object पर निर्भर करती है। अगर Active Voice का Object एकवचन है तो हम Singular Helping Verb लगाएंगे लेकिन   अगर वह बहुवचन है तो हम बहुवचन के अनुसार Helping verb लगाएंगे क्योंकि वह Object हमारे Passive Voice के Sentence का Subject बनने वाला होता है। अतः यहाँ पर हमारा object 'a letter' है जो कि Singular है इसलिए हम Helping Verb 'is'  का प्रयोग करेंगे-
Is .................................................

Step no 1 के अनुसार Active sentence का object हमारे Passive Sentence का Subject बनाते हैं-
Is a letter .........................................
Step no 3 के अनुसार verb कि Third form का प्रयोग करेंगे -
Is a letter written ---------------------------------------
Step no 4 के अनुसार Preposition 'by'  का प्रयोग  करेंगे  -
Is a letter written by---------------------------------------
Step no 5 के अनुसार Active sentence का Subject हमारे Passive Sentence का Object बना देंगें -
(Active Voice के Sentence का Subject 'he' है जो Passive Voice के Sentence का object बनते समय him हो जायेगा )
Is a letter written by him?
(Active Voice के Sentence का Subject 'he' है जो Passive Voice के Sentence का object बनते समय him हो जायेगा )
Is a letter written by him?

लेकिन यहाँ पर यह बात ध्यान देने योग्य है कि Passive Voice की कुछ Helping Verb के एक से ज्यादा शब्द होते हैं, जैसे -
is being/ am being/ are being/ was being/ were being / has been/ have been / had been / shall have been/ will have been/ modal be ऐसे में interrogative sentence की अवस्था में इनका पहला शब्द ही पहले प्रयोग करेंगे, दूसरा शब्द या बाकी जितने भी शब्द बचे हैं उनको Active Voice का Object , Passive Voice का Subject बनाने के बाद प्रयोग करेंगे -

Have you written a letter?
Has a letter been written by you?

यहाँ हमने Has और been के बीच में Active Voice के वाक्य का Object लगाया है।

Interrogative Sentences जो Wh-words से शुरू होते हैं-
जो Interrogative Sentence Wh-word जैसे why, when, where, how से शरू हो उनकी voice ऐसे बदलते हैं-
(1) जिस Wh-word से वाक्य शुरू हो वह Wh-word शुरू में ही लगा दें।
(2) बाकी बचे वाक्य को वैसे ही बदल दें जैसे Interrogative Sentence बदलते हैं। जैसी-
     Why are you wasting your time?
     Why is your time being wasted by you?
जो Interrogative Sentence Wh-word जैसे which + noun, how much/ how many + noun, what से शरू हो उनकी voice ऐसे बदलते हैं-
(1)  ऐसे वाक्यों का structure इस प्रकार होता है -
Which + noun, how much/ how many + noun, what" + Helping Verb + Subject + Main Verb.
(2) Which + noun, how much/ how many + noun, what वाक्य में object रहते हैं।
(3) इनको Passive Voice में वैसे ही बदलते हैं जैसे Simple sentence को बदलते हैं अर्थात उन 5 steps का अनुसरण करके जिनका वर्णन पहले किया जा चुका है।
चलिए एक वाक्य लेते है-
What do you like?
इस वाक्य में 'What - object', 'do - helping verb', 'you - subject', 'like - main verb' है। अतः इस वाक्य को Passive Voice में बदलने के लिए ऐसे पाँच steps का प्रयोग करेंगे -
Step no 1 के अनुसार Active sentence का object हमारे Passive Sentence का Subject बनाते हैं-
What .........................................
Step no 2 के अनुसार Helping verb  का प्रयोग करते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने Active voice के वाक्य का tense देखते हैं और हम पाते हैं कि वहां do और जब Active Voice के sentence में do/does  हो तो हम passive voice में is/ am/ are का प्रयोग करते हैं। इसलिए हमारे passive voice के वाक्य का Subject 'what' है और जो what के बाद हमेश  Singular helping verb अर्थात 'is' का प्रयोग करेंगे -
What is .................................................
Step no 3 के अनुसार verb कि Third form का प्रयोग करेंगे -
What is liked---------------------------------------
Step no 4 के अनुसार Preposition 'by'  का प्रयोग  करेंगे  -
What is liked by --------------------------------------
Step no 5 के अनुसार Active sentence का Subject हमारे Passive Sentence का Object बना देंगें -
(Active Voice के Sentence का Subject 'you' है जो Passive Voice के Sentence का object बनते समय you ही रहेगा , क्योंकि you का objective case 'you' ही रहता है)
What is liked by you.?
.......... to be continued..............